File not found
INSPIRATION

सोनम कपूर बनेगी 11 मई को दुल्हनिया

बॉलीवुड में जल्द ही बजने वाली है शेहनाई | एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहुजा की शादी की खबरे अब कहा किसी से छुपी है | अनिल कपूर की लाडली बेटी अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ 11 मई को जिनीवा में लेंगी सात फेरे | वैसे अभी तक दोनों ही परिवारों की तरफ से शादी की किसी भी खबर पर पुष्टि नहीं की गयी है पर करीबी सूत्रों के मुताबिक शादी की तैयारिया शुरू हो चुकी  है |

Image result for sonam and anand

सोनम कपूर की वेडिंग प्लान करने वाली टीम ने खुलासा किया है की सोनम की शादी की डेट ,वेनु और लिस्ट रेडी कर दी गयी है | शादी पुरे हिन्दू रीतिरिवाज़ से की जायोगी जिसमें मेहँदी से लेकर संगीत तक के सभी फंग्शन पर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है |

खबरों की माने तो हाल ही में सोनम अपनी छोटी बहन रिया के साथ काम के सिलसिले में स्विजरलैंड गयी थी और वही उन्होंने ये फैसला किया की वो अपनी शादी जिनीवा में ही करेंगी | और उन्होंने ये बात अपने बॉयफ्रेंड आनंद को भी बताई | अनिल कपूर को जिनीवा काफी पसंद है |

हम आप को बता दे की सोनम और आनंद एक दुसरे को काफी समय से डेट कर रहे है | आनंद को सोनम के साथ उनके कई फैमिली फंग्शन में देखा गया है | इतना ही नहीं पिछले साल जब सोनम को उनकी फिल्म " नीरजा" के लिए नेशनल अवार्ड मिला था उस वक़्त भी आनंद उनके साथ थे |

वैसे सोनम की शादी की खबरों से सभी इस बात की अटकले लगा रहे है की स्टाइलिश सोनम अपनी शादी पर किस डिजाइनर का लहंगा पहनेगी | ये बात तो सभी जानते है की सोनम के दो फेवरेट डिजाइनर संदीप खोसला और अबू जानी है पर खबरे आ रही है की सोनम का वेडिंग ड्रेस ब्रिटिश डिजाइनर टमारा राल्फ और माइकल रूसो तैयार करेंगे |